फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Withdrawal of Rs 40 thousand from account by changing ATM

Mahendragarh-Narnaul News: एटीएम बदलकर खाते से निकाले 40 हजार रुपये

Sun, 14 Apr 2024 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 40 thousand from account by changing ATM
महेंद्रगढ़। एटीएम बदलकर अज्ञात युवक ने सतनाली निवासी एक व्यक्ति के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। सतनाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गांव जड़वा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को दोपहर 12.25 बजे वह एटीएम से पैसे निकलवाने आया था। उसने एटीएम कार्ड मशीन में डाला उसी समय एक युवक उसके पीछे खड़ा हो गया। उसने उसे फिर से पिन लगाने को कहा उसी समय उसने उसका कार्ड निकाल लिया और दूसरा कार्ड उसे दे दिया। उसने कहा कि एटीएम में पैसे नहीं है, उसके बाद वह लड़का वहां से चला गया। दोपहर 12.37 बजे उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि 40 हजार रुपये एचडीएफसी बैंक सतनाली से किसी ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लिए है। पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात युवक को खिलाफ केस दर्ज कर उसके रुपये दिलवाने का गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed