फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   With a temperature drop of 0.9 degrees, Mahendragarh experienced the coldest night again.

Mahendragarh-Narnaul News: 0.9 डिग्री तापमान में गिरावट से साथ फिर सबसे सर्द रही महेंद्रगढ़ की रात

Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
With a temperature drop of 0.9 degrees, Mahendragarh experienced the coldest night again.
फोटो नंबर-23सुबह-सुबह सर्दी से बचाव के लिए अलाव के सहारे बैठे युवक। संवाद
नारनौल। एक दिन की राहत के बाद बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। बुधवार को फिर से हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंडी रात महेंद्रगढ़ की रही। बुधवार को 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मंगलवार की तुलना में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। जबकि दिन का तापमान 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तापमान गिरने की संभावना जता रहा है। जिले में दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि शांत हवाओं और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार को जहां सुबह के घंटों में धुंध कोहरा छाया रहा।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को भी धुंध कोहरा छाया रहेगा। यहां दिन के तापमान में हल्की गिरावट जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम आमतौर पर शुष्क और साफ बना रहेगा। वहीं, आगामी दिनों में रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 दिसंबर को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 19-23 दिसंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आमतौर पर बादलों की आवाजाही और साथ ही अधिकतर स्थानों पर सुबह के घंटों में धुंध कोहरा की गतिविधियों की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed