फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   winter

कड़ाके की ठंड जारी न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस

Fri, 27 Dec 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
winter
winter - फोटो : Narnol
क्षेत्र में कड़ाके की ठंड व कोहरा लगातार जारी है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। वीरवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। सुबह घना कोहरा छाने से करीब दोपहर बाद सूर्यदेवता के दर्शन होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। एचएयू कृषि मौसम विभाग ने अभी ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

ठंड के चलते कई निजी स्कूलों ने छोटे बच्चों का अवकाश घोषित कर दिया है। लेकिन, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अभी शिक्षा विभाग के अवकाश के आदेशों का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में उन्हें ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल जाना पड़ेगा। जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सांगवान ने बताया कि अभी तक विभाग की ओर से अवकाश का कोई पत्र नहीं मिला है। विभाग की ओर से पत्र मिलते ही सरकारी स्कूलों का भी अवकाश घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उधर ठंड बढ़ने से कई संगठनों ने स्कूलों का अवकाश घोषित करने की मांग की है। हसला के जिला प्रधान प्रदीप कुमार ने सरकार से मांग की है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया जाए। क्योंकि सुबह कोहरा व शीत लहर के चलते छोटे बच्चे ठंड में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचते है। ऐसे में बच्चे बीमार होने का अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed