फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   winter

सर्द हवाओं के कारण तापमान दोबारा पहुंचा 2.5 डिग्री से नीचे

Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
winter
winter - फोटो : Narnol
पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में शीत लहर व ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। एक बार फिर नारनौल का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पर पहुंच गया है। ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने 26 दिसंबर को एक दिन का अवकाश घोषित किया था। लेकिन, शुक्रवार को फिर स्कूल खुलेंगे। ऐसे में बच्चों को फिर हाडकपकपाती ठंड में स्कूल जाना पड़ेगा। वीरवार को जिले का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि दोपहर बाद करीब एक बजे सूर्य देवता के दर्शन के बाद बुधवार के मुकाबले वीरवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने ठंड को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर तक शीत लहर चलेंगी। कोहरा छाने और पारे में लगातार गिरावट के चलते सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

एक दिन के अवकाश की घोषणा के बाद भी खुले स्कूल
जिले में लगातार पड़ रही ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने वीरवार को निजी व सरकारी स्कूलों को एक दिन का अवकाश करने की पत्र जारी किया था। लेकिन, कई निजी स्कूलों ने विभाग व प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल खुले रखे। ऐसे स्कूल संचालक विभाग के आदेशों को हवाहवाई समझते हुए स्कूलों में एक दिन का भी अवकाश नहीं किया। खंड शिक्षा अधिकारी केएस बालवान ने जिले के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएवी व यदुवंशी स्कूल खुला मिला। बीईओ ने कहा कि बाद में दोनों से बच्चों की छुट्टी कर दी।-डीसी ने ठंड के
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में फिर जारी की एडवाइजरी
जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के मद्देनजर उपायुक्त जगदीश शर्मा ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया कि वे बच्चे, बूढ़ों के अलावा पशुओं का भी विशेष ख्याल रखें। हरियाणा राज्य आपदा प्रबंधन की ओर से लगातार हिदायत दी जा रही है कि नागरिक मौसम का पूर्व अनुमान लगाकर उसी अनुसार काम करें। यह मौसम सबसे ज्यादा बीमार, बुजुर्गों, बच्चों व पशुओं को सताता है। इनके लिए इस मौसम में खास सावधानी की आवश्यकता है। विशेषकर जो लोग हार्ट के मरीज हैं उनके लिए सर्दी का मौसम खतरे की चेतावनी लेकर आता है। पशुओं को समय पर अंदर बांधें। शहर में घूमने वाले आवारा पशुओं को गौशाला का प्रबंधन करने वाले लोग अपने यहां कम से कम दो माह जरूर स्थान दें। डीसी ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार सर्दियों में रक्तवाहिनियां सिकुड़ जाती हैं। ठंड में बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी वस्त्र पहनकर और सिर पर गर्म कपड़े का टोप लगाकर निकलें। ठंड में थोड़ी लापरवाही के कारण सर्दी-जुकाम व कफ आदि की समस्याएं बढ़ जाती हैं। शर्मा ने बताया कि इस मौसम में खाने-पीने की ठंडी चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस मौसम में हरी सब्जियों की भरमार होती है। हरी सब्जियों व सलाद का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed