फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wind changed, slight relief from cold

हवाओं का रुख बदला, ठंड से मामूली राहत

Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wind changed, slight relief from cold
अरब सागर से कुछ नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके चलते बुधवार को शाम के बाद बादल पूरे इलाके में छाने लगेंगे। राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मंगलवार को हरियाणा में ज्यादातर स्थानों का तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई । न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 7.6 और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से फिलहाल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पर ब्रेक लग गया है। साथ ही बुधवार को जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने की तीव्र संभावनाएं बन रही है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सात जनवरी को उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। किसान भाइयों को सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान सिंचाई और किसी भी केमिकल छिड़काव नहीं करने की सलाह दी जाती है, मंडी में कृषि फसलों को तिरपालों से ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed