फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Wife is keeping fast for Sandeep;s victory

संदीप की जीत के लिए पत्नी रख रही व्रत

Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Wife is keeping fast for Sandeep;s victory
टोकियो ओलंपिक में जिले से खेलने गए एक मात्र खिलाड़ी संदीप पुनिया का वीरवार का मैच है। पति के पदक लेकर आने के लिए पत्नी गीता व्रत रख रही हैं। वो भगवान शंकर की प्रतिदिन पूजा कर रही हैं और सोमवार को व्रत कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने कभी भी सोमवार के व्रत नहीं रखे। गीता ने कहा कि वो भगवान से यही प्रार्थना कर रही हैं कि वो देश के लिए पदक लेकर आएं ताकि 12 वर्षों की कड़ी मेहनत सफल हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनका पति मेडल लेकर आते हैं तो 6 अगस्त को शिव रात्रि का व्रत बिना अन्न और जल के रखेंगी। पिता प्रीतम सिंह ने भी बेटे की जीत के लिए गायों की सवामणी बोल रखी है। क्षेत्रवासियों को भी संदीप से पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ के गांव सुरेहती जाखल निवासी संदीप पुनिया दूसरी बार ओलंपिक में गए हैं। इस बार वह 20 किलोमीटर पैदल चाल में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पिछले चार दिन से मौसम के अनुसार विदेशी धरती पर अभ्यास कर रहे हैं। मेडल पक्का करने के लिए विदेशी खिलाड़ियों के वीडियो भी देख रहे हैं। वीरवार को भारतीय समय अनुसार दोपहर एक बजे उसका मैच हैं। इस मैच में 57 प्रतिभागी भाग लेंगे जिनमें भारत के संदीप पुनिया, राहुल तथा कोलथम ढोठी भाग लेंगे। संदीप ने भारत में 1:20:16 का नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 है। क्षेत्रवासी भी उनकी जीत के काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। क्षेत्र के वीरवार को होने वाले उनके मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सवाई सिंह राठौड़, संतु शेखावत, बलबीर शेखावत, संदीप मालडा, तथा कुलदीप सरताज ने कहा कि इस बार संदीप मेडल लाकर देश के साथ-साथ जिले का नाम रोशन करेगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गीता ने संदीप से फोन पर बात की। इस दौरान संदीप ने भरोसा दिलाया कि उसने पहले की तुलना में अच्छा अभ्यास किया हैै और इस बार वो देश के लिए अवश्य मेडल लेकर आएंगे। पिता प्रीतम सिंह ने भी अपने बेटे संदीप को जीत का भरोसा दिलाया है। पूरा देश उसके साथ है उसको चिंता नहीं करनी है। केवल वह अपना गेम पर ही फोकस करें और बेस्ट करें, सफलता अवश्य मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed