फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Why such hatred towards the youth of Haryana Nayab Saini Rao Narendra

हरियाणा के युवाओं से इतनी नफरत क्यों, नायब सैनी : राव नरेंद्र

Sun, 23 Aug 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Why such hatred towards the youth of Haryana Nayab Saini Rao Narendra
फोटो 15 पत्रकार वार्ता को संबो​धित करते राव नरेंद्र सिंह। संवाद
मंडी अटेली। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने गुरुग्राम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर और गिरफ्तारी को लेकर नायब सैनी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवाओं से इतनी नफरत क्यों, नायब सैनी। सरकार को युवाओं की आवाज सुननी चाहिए, न कि दबानी चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को पत्रकार वार्ता में राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से काले झंडे दिखाकर विरोध जताना कोई अपराध नहीं है लेकिन भाजपा सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय पुलिसिया दमन पर उतर आई है। गुरुग्राम सिविल लाइंस थाने में कांग्रेस के युवाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां की जा रही हैं जो लोकतांत्रिक अधिकारों का सीधा दमन है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि गिरफ्तार युवाओं के परिजनों को भी परेशान किया जा रहा है। उन्होंने मांग की है कि सभी गिरफ्तार युवाओं को तुरंत रिहा किया जाए, दर्ज एफआईआर वापस ली जाए और परिवारों को परेशान करना बंद किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

राव ने कहा कि मुख्यमंत्री को पुलिस के पीछे छिपने के बजाय सामने आकर युवाओं की समस्याओं, उनके रोजगार और भविष्य से जुड़े सवालों का जवाब संवाद से देना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने लोकतांत्रिक चेतना और विचारों की स्वतंत्रता को सर्वोपरि माना था लेकिन हरियाणा में शांतिपूर्ण आवाज उठाने वाले युवाओं को डराया-धमकाया जा रहा है। क्या यही सरकार का लोकतंत्र के प्रति सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed