{"_id":"6a908e4d9c373598480a220b","slug":"while-teaching-chemistry-rakesh-transfowhile-teaching-chemistry-rakesh-transformed-the-face-of-educationrmed-the-face-of-education-narnol-news-c-196-1-nnl1003-144489-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रसायन पढ़ाते-पढ़ाते राकेश ने बदली शिक्षा की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रसायन पढ़ाते-पढ़ाते राकेश ने बदली शिक्षा की तस्वीर
विज्ञापन
फोटो नंबर-36राकेश कुमार। शिक्षक
नारनौल। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, समर्पण और बेहतर काम के लिए गांव पटीकरा निवासी राकेश कुमार को शिक्षक दिवस पर प्रतिष्ठित राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वे राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धौलेड़ा में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता हैं।
राकेश कुमार 16 साल से अधिक समय से विद्यालयी शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पढ़ाई में नई तकनीकों और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से सीखने का अवसर दिया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप उन्होंने अनुभव और कौशल आधारित शिक्षा को बढ़ावा दिया।
राकेश ने विद्यार्थियों को इंस्पायर अवॉर्ड्स, जेईई-एनएसएसएमआर, अरविंदो और ‘परीक्षा पे चर्चा’ जैसे मंचों तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया। एनएसएस, स्काउट्स एवं गाइड्स के जरिए पर्यावरण, स्वास्थ्य और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए।
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ शोध में भी सक्रिय
राकेश कुमार ने रसायन विज्ञान में एमएससी और बीएड के साथ अंग्रेजी व शिक्षा में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। उन्होंने मनोविज्ञान में भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। इसके अलावा पीजीडीएसएलएम और डीआईएसएम जैसी व्यावसायिक योग्यताएं हासिल की हैं। वे 100 से अधिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले चुके हैं। उनके शोध पत्र विभिन्न प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
डिजिटल शिक्षा को बनाया आसान
उन्होंने विद्यार्थियों के लिए 45 से अधिक शैक्षणिक वीडियो तैयार किए। इसके साथ ही रसायन विज्ञान के डिजिटल मॉड्यूल और ऑनलाइन पाठ्यक्रम भी विकसित किए। दीक्षा और माइंड क्विज जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर योगदान दिया। एससीईआरटी हरियाणा के ‘नींव कार्यक्रम’ के तहत ऑनलाइन कक्षाएं भी संचालित कीं।