फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   wheat, purchage center, problam, farmer

लचर व्यवस्था के बीच होगी गेहूं की खरीद

Thu, 31 Mar 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 31 Mar 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
wheat, purchage center, problam, farmer
अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर की अनाज मंडी में हैफेड की ओर से 10 अप्रैल से किसानों के गेहूं खरीद शुरू करने जा रहा है लेकिन यह खरीद लचर व्यवस्था के बीच होगी क्योंकि मंडी में न केवल सुविधाओं का अभाव है बल्कि सफाई इंतजाम भी चौपट है। मंडी में 40 लाइसेंस धारी व्यापारी हैं लेकिन इन व्यापारियों को मंडी की तरफ से कोई सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस मंडी में आसपास के किसान अपना गेहूं बेचने के लिए आएंगे। उनके लिए न तो टीन शेड की व्यवस्था है और न ही शौचालय की। बारिश आने पर किसानों की मेहनत मिट्टी में मिल सकती है।
विज्ञापन


नहीं है पानी निकासी की सुविधा
अनाज मंडी में नालियों का बुरा हाल है। सीवरेज व्यवस्था नहीं होने के कारण अनाज मंडी के व्यापारी काफी परेशान है। बारिश आने पर अनाज मंडी में पानी भर जाता है। पानी भर जाने के कारण व्यापारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यापारी मंडी सीवरेज लाइन डलवाने के लिए मंत्री, सांसद और उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन अभी तक यह बात सिरे नहीं चढ़ पाई।
विज्ञापन


फड़ों पर नहीं है टिन शेड
वर्तमान में अनाज मंडी के किसी भी फड़ पर टिन शेड नहीं है। इससे व्यापारियों के साथ किसानों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। टिन शेड की समस्या काफी वर्षों से बनी हुई है। बादल छा जाने पर व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें ाींच जाती हैं। बारिश में व्यापारियों का सारा अनाज भीग जाता है। व्यापारियों को तिरपाल डालकर ही गुजारा करना पड़ता है। किसान चिलकती धूप में फसल बेचने के लिए काफी देर तक खड़े रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई व्यवस्था चौपट
सब्जी मंडी की सफाई व्यवस्था बिल्कुल चौपट हैं। फ़डों के आसपास कई जगहों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की भी समय पर सफाई नहीं हो पा रही है। मार्केट कमेटी सफाई करवा भी देती है तो वहां से कचरा नहीं उठाया जाता जिस कारण सारा कचरा हवा से वापस नालियों में भर जाता है और नालियां रूक जाती हैं। नालियां रुक जाने के कारण पानी सड़कों पर आ जाता है। नालियों से इतनी दुर्गंध मारती है कि वहां खड़ा रहना तो दूर निकलना ही दुर्भर हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed