फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Well worship ceremony was organised on the birth of a daughter in village Nangal Mala

Mahendragarh-Narnaul News: गांव नांगल माला में बेटी के जन्म किया किया कुआं पूजन समारोह

Tue, 18 Nov 2025 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 18 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Well worship ceremony was organised on the birth of a daughter in village Nangal Mala
फोटो संख्या:69- गांव नांगल माला में कन्या कुआं पूजन पर परिजन को सम्मानित करते बीएमडी क्लब के सद
महेंद्रगढ़। कैम्पेन कल्पना मिशन के तहत बीएमडी फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने गांव नांगल माला में बेटी के जन्म पर कुआं पूजन करने वाले परिवार को सम्मानित किया। पूजा पत्नी अमित को नवजात बेटी नक्षिता के जन्मोत्सव पर कुआं पूजन का आयोजन कर समाज में बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संदेश दिया। बीएमडी फाउंडेशन से महिला विंग सयोंजिका एडवोकेट रेखा यादव एवं चेयरमैन लक्की सीगड़ा ने रविवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में नवजात बेटी के माता-पिता को प्रशस्ति-पत्र देकर परिवार के इस प्रयास की सराहना की। नवजात बेटी के दादा शिव कुमार ने बताया कि 25 अक्तूबर के दिन उनके घर में बेटी का जन्म हुआ था। इस कुआं पूजन के दिन को एक यादगार और समाज में बिटिया के प्रति सकारात्मक सोच का संदेश देने के उद्देश्य से आयोजन किया गया है। इस अवसर पर लीला देवी, लोकेश, वन्दना, ममता, तन्नू, बाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed