{"_id":"6419f75dbd3c27f72a01b784","slug":"weather-will-remain-changeable-till-march-25-narnol-news-c-17-1-100103-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 25 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 25 मार्च तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
Tue, 21 Mar 2023 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। मौसम विभाग के पुर्वानुमान अनुसार क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस दौरान नांगल चौधरी क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई है। वहीं सोमवार देर सायं को नारनौल क्षेत्र में एक घंटे तक जोरदार बारिश देखने को मिली। इस एक घंटे की बारिश में शहर जलमग्न हो गया। इस बारिश ने शहर में प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल भी खोल कर रख दी क्योंकि शहर के कई हिस्सों में सुबह तक भी बरसाती पानी की निकासी नहीं हो पाई थी। सोमवार सायं को हुई बारिश के बाद मंगलवार सुबह लोगों को एक बार फिर से ठंड का एहसास हुआ। वहीं क्षेत्र में हलका कोहरा भी देखने को मिला।
बारिश व ओलावृष्टि के बाद मौसम में एक बार फिर से ठंड घुल गई है। सुबह के समय लोगों को फिर से ठंड का एहसास होने लगा है। वहीं तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान जहां 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को धूप खिलने से अधिकतम व न्यूनतम में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को नारनौल का अधिकतम तापमान में 26.5 व न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक सशक्त मौसम प्रणाली सक्रिय होने से मैदानी राज्यों में विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिल रही है। बुधवार रात्रि को एक नया ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसकी वजह से 22-26 मार्च के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से हल्की से मध्यम बारिश और तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को नारनौल, महेंद्रगढ़ नांगल चौधरी कनीना में बारिश और अंधड़ साथ ही बुचोली, झगडोली, सिगड़ा, माजरा कलां, जाटवास, नांगल सिरोही आदि स्थानों के आसपास ओलावृष्टि हुई।