फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will remain changeable for two days

Mahendragarh-Narnaul News: दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील

Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 05 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable for two days
नारनौल। मानसून की सक्रियता कमजाेर होने से क्षेत्र में उमस भरी भीषण गर्मी लोगों को एक बार फिर से सताने लगी है। मौसम साफ व शुष्क बने रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हालांकि कुछ सक्रिय मौसम प्रणालियों का असर क्षेत्र में बादलवाही के रूप में देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आंशिक बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिल रही है। शुक्रवार को दोपहर बाद हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली, लेकिन बूंदाबांदी के बाद उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि सक्रिय मौसम प्रणाली के प्रभाव से बिखराव वाली हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल रही है। हालांकि एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हैं। इसकी वजह से हरियाणा के उत्तरी हिस्से पर भी हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान परिदृश्य में वेलमार्क लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया के रूप में बना हुआ है। जिसकी वजह से शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिलों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं शनिवार और रविवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां दर्ज किया जाएगा। आने वाले एक दो दिनों तक इस मौसम प्रणाली का आंशिक प्रभाव रहेगा। सात अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है। जिससे एक बार फिर से उमस भरी गर्मी अपने रंग दिखाएगी। पिछले तीन-चार दिनों से जिला पर सुबह से शाम तक बादलों की आवाजाही बनी हुई है। शुक्रवार को नारनौल क्षेत्र में 5.0 मिलीमीटर, अटेली 3.0 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ 1.0 मिलीमीटर, सतनाली 3.0 मिलीमीटर तेज गति की हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी की गतिविधियां दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed