फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather will change from today, there will be rain with strong winds

Mahendragarh-Narnaul News: आज से बदलेगा मौसम, तेज हवा के साथ होगी बारिश

Thu, 01 May 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 01 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Weather will change from today, there will be rain with strong winds
फोटो नंबर-16नारनौल में तेज धूप से बचने के लिए सर को कपड़े से ढक कर जाती युवतियां। संवाद
नारनौल। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक से आठ मई तक तेज गति से हवा और गरज चमक के साथ मामूली बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट और आने वाले दिनों में संपूर्ण इलाके में झुलसाने वाली गर्मी और लू से आमजन को राहत मिलेगी। 24 घंटों में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस साल मई महीने में करीब 9-10 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सामान्य से अधिक बारिश और सामान्य से नीचे तापमान की संभावना बन रही है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मई महीने के पहले पखवाड़े में झुलसाने वाली गर्मी और हीट वेव लूं नदारद रहेगी, लेकिन उमसभरी पसीने वाली गर्मी से आमजन को रूबरू जरूर होना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल, 3 मई, 5 मई, 7 मई, 9 मई और 12 मई को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि 1-2 मई के दौरान हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत और शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर बादलों की आवाजाही व एक दो स्थानों पर छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि 2 मई को बारिश का क्षेत्र और भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

3-8 मई के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और गर्ज चमक के साथ हल्की बारिश बूंदा-बांदी और एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि को नकारा नहीं जा सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 38.8, 22.8 डिग्री सेल्सियस और 38.5, 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed