फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather takes a turn: hot days, relief from rain in the evening.

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम का बदला मिजाज, दिन में गर्मी, शाम को बारिश से राहत

Mon, 08 Jun 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Weather takes a turn: hot days, relief from rain in the evening.
फोटो नंबर- 20नारनौल में शाम के समय बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अनिश्चित रूप देखने को मिल रहा है। सुबह से दोपहर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शाम के समय बारिश और तेज हवा से राहत मिल रही है। सोमवार को जिले के कई इलाकों में बारिश हुई, नारनौल में करीब 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार की शाम हुई बारिश का असर सोमवार के तापमान पर भी दिखाई दिया। क्षेत्र का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम दर्ज किया गया। लगातार मौसम में बदलाव के कारण लोग दिन में गर्मी और शाम को सुहावने मौसम का अनुभव कर रहे हैं।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार वर्तमान मौसम प्रणाली के चलते 9 से 15 जून तक बादल छाए रहने और बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 10 जून को पहला तथा 12 जून को दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दोपहर के समय भी बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज धूप और उमस बनी रहेगी लेकिन बीच-बीच में होने वाली बारिश और तेज हवा तापमान में गिरावट लाकर लोगों को गर्मी से राहत देंगी।

सोमवार को नारनौल में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का बदलाव भरा मौसम बने रहने की संभावना है। लोगों को दिन में गर्मी और शाम को हल्की बारिश की तैयारी रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed