फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather changes due to rain; relief from heat; drop in temperature.

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Weather changes due to rain; relief from heat; drop in temperature.
फोटो नंबर- 24नारनौल में शाम के समय बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन। संवाद
नारनौल। जिले में तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार की शाम हुई बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान मानसून गतिविधियों में तेजी आने और अच्छी वर्षा होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कनीना में सबसे अधिक 7.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा अटेली में 5.5 मिमी, नारनौल में 4.0 मिमी, नांगल चौधरी में 2.5 मिमी, महेंद्रगढ़ में 2.0 मिमी और सतनाली में 2.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन

बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। नारनौल में अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस वर्ष मानसून का पैटर्न सामान्य वर्षों से अलग बना हुआ है। इसी कारण व्यापक स्तर पर लगातार बारिश की परिस्थितियां नहीं बन पा रही हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से अगले तीन दिनों तक मानसून गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। इसके चलते 8 से 10 जुलाई के बीच जिले और आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम में इस बदलाव से किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि धान, बाजरा और अन्य खरीफ फसलों के लिए अच्छी बारिश बेहद जरूरी मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed