फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Weather changed again... Waterlogging on roads due to four hours of rain

Mahendragarh-Narnaul News: फिर बदला मौसम... चार घंटे की बारिश में सड़कों पर जलभराव

Fri, 13 Sep 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 13 Sep 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again... Waterlogging on roads due to four hours of rain
नारनौल। शहर में लगातार तीन दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वीरवार को अलसुबह बादलवाही के साथ बारिश शुरू हो गई, जो रुक-रुककर 12:45 बजे तक होती रही। चार घंटे की बारिश में सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह करीब 9:15 बजे तेज बारिश शुरू हुई, जो कुछ ही मिनट तक चली। उसके बाद रिमझिम बारिश होती रही। फिर 10 बजे फिर से तेज बारिश का दौर चला, जो करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे तक रिमझिम बारिश होती रही।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पुरानी कचहरी व मोहल्ला पुरानी सराय सहित अनेक स्थान पर हुए जलभराव के कारण आमजन व दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साथ ही बरसात के कारण लोग भीगने से बचने के लिए यहां वहां आसरा लेते भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में हो रही है हलचल
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि हरियाणा पर लगातार मानसून मेहरबान बना हुआ है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी पर लगातार मौसमी हलचल हो रही है। जिसकी वजह से मानसून में सक्रियता देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन आज दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर पहुंच चुका है। इससे आगामी 24 घंटों में लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ने व कमजोर होकर वेलमार्क लो प्रेशर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटों के दौरान हरियाणा के पूर्वी-उत्तरी और मध्य हिस्सों और कुछ दक्षिणी हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम परिवर्तन शील बना रहेगा।

जिले में 24 घंटे के दौरान हुई बारिश
डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि नारनौल में 15 मिलीमीटर, महेंद्रगढ़ में 13.0 मिलीमीटर, कनीना 13.0 मिलीमीटर, सतनाली 9.0 मिलीमीटर, अटेली 11.0 मिलीमीटर, निजामपुर और नांगल चौधरी में 11.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। जिले में 1 सितंबर से 12 सितंबर तक जिले में कुल 46.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है। साथ ही 1 जून से 12 सितंबर तक कुल 542.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दौरान 373.7 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है। जो सामान्य से 45.0 प्रतशित अधिक दर्ज हुई है। जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 30.0 व 25.0 डिग्री सेल्सियस और 29.1 व 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed