फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   We can win the people of the state with love, not with arrogance: Biplab Deb

प्रदेश की जनता को अहंकार से नहीं, प्यार से जीत सकते हैं : बिप्लब देब

Mon, 24 Jul 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 24 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
We can win the people of the state with love, not with arrogance: Biplab Deb
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने पन्ना प्रमुखों को चुनाव में जीत के गुर दिए। उन्होंने कहा कि हर पन्ना प्रमुख को 15 घरों पर पकड़ बनानी होगी। उन घरों पर अपने घर के मुखिया की तरह काम करना होगा। उनके पास जाकर प्रतिदिन हाल चाल पूछना, कोई बीमार होता उनका साथ देना, कोई परेशानी हो तो उनके साथ खड़े रहना। ये सब करने से आपके और उनके मधुर संबंंध बनेंगे और पकड़ भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता को अहंकार से नहीं, प्यार से जीत सकते हैं। अब सरकार में रहकर आप झुककर रहे तो चुनाव में दुनिया आपके सामने झुकेगी।
वे रविवार को सब्जी मंडी में महेंद्रगढ़ विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर 3667 पन्ना प्रमुखों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बिप्लब देब ने भारत माता, पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर एक बड़ी माला से उनका सम्मान किया गया।
विज्ञापन

सब्जी मंडी की ओर से हरियाणा प्रभारी को फलों का टोकरा भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रो. रामबिलास शर्मा से 1998 में पहली बार दिल्ली में मिलने का मौका मिला था। उस समय वे शिक्षामंत्री थे। आज मुझे गर्व है कि हरियाणा में रामबिलास शर्मा जैसे अनुभवी नेता की धरती पर उन्हें काम करने का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में 60 प्रतिशत पन्ना प्रमुख बन चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में जल्द ही सभी पन्ना प्रमुख बना लिए जाएंगे। पन्ना प्रमुख में जो जोश और विश्वास दिखाई दे रहा है, अगले लोकसभा में भाजपा 10 की 10 सीटें तथा एवं विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। अंत में भाजपा की थीम सॉन्ग मेरे देश का पन्ना प्रमुख मेरे देश को बदलेगा पर कार्यकर्ता और नेता नाचने को मजबूर हो गए।

प्रदेश की राजनीति महेंद्रगढ़ से चलती है : रामबिलास शर्मा
पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा ने कहा कि दिल्ली की राजनीति हरियाणा से और हरियाणा की राजनीति महेंद्रगढ़ से चलती है। महेंद्रगढ़ जिला भाजपा की छावनी है।
यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता तपस्वी है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा जिस मुकाम पर है, यह सब पंडाल में बैठे पन्ना प्रमुखों की बदौलत है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 106 गांव व शहर, 224 बूथ व 3667 पन्ना प्रमुख हैं, जो पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश हित व मानव भलाई के लिए कार्य करती है, जबकि अन्य पार्टियां अपने व अपने परिवार के लिए कार्य करती हैं।
कांग्रेस राज में नहीं मिलते थे सिलिंडर : ओमप्रकाश यादव:
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि भाजपा की ताकत पन्ना प्रमुख हैं, इनकी मेहनत की वजह से भाजपा मजबूत है। आज से 09 साल पहले देश का क्या हाल था।
लोगों को गैस सिलिंडर तक नहीं मिलते थे, नहरों में पानी नहीं था। लोगों को नौकरियां नहीं थीं। 9 साल के अंदर प्रधानमंत्री ने 12 करोड़ सिलिंडर निशुल्क वितरित कर दिए। कांग्रेस सरकार में नौकरियों के रेट देते थे अलग-अलग पद के अलग-अलग रेट तय होते थे। आज हर गांव से 60 से 70 लोग नौकरी पर लगे हैं। आज महेंद्रगढ़ जिले में टेल तक पानी पहुंच रहा है।
कार्यकर्ता की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी : सीताराम यादव
अटेली के विधायक सीताराम यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। 2024 चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई। एक साल का समय बच गया है। कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए कार्य को जनता के बीच लेकर जाएं। उन्होंने 152-डी पर सेहलंग एवं बाघोत कट के लिए अगले सप्ताह नितिन गडकरी से मिलकर मांग रखी जाएगी। अंत में राव तुलाराम की मूर्ति पर सभी नेताओं ने माल्यार्पण किया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव, देवेंद्र यादव, सुधीर दीवान, पूर्व चेयरमैन सीबी दीक्षित, जिला परिषद प्रमुख डॉ. राकेश कुमार, आरपीएस ग्रुप के चेयरमैन मनीष राव, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, वाइस चेयरमैन मंजू कौशिक, पूर्व पार्षद अमित मिश्रा, अमित भारद्वाज, पवन खैरवाल, पार्षद प्रतिनिधि जीवनराम, कुलदीप शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed