फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ways of saving water were explained to the villagers in Jal Chaupal

Mahendragarh-Narnaul News: जल चौपाल में ग्रामीणों को पानी बचाने के तरीके बताए

Sat, 03 Aug 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 03 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Ways of saving water were explained to the villagers in Jal Chaupal
फोटो संख्या:58 कैमला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित जल चौपाल में जागरूक करते मोहित कुमार--स्व
कनीना। उपमंडल के गांव कैमला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में शनिवार को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन द्वारा जल चौपाल का आयोजन किया गया। जल चौपाल में जल एवं स्वच्छता संगठन से खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने ग्रामीणों को जल संरक्षण व अन्य पहलुओं से अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच डिंपल जांगड़ा ने की।
विज्ञापन

खंड संसाधन संयोजक मोहित कुमार ने बताया कि भविष्य के लिए जल संरक्षण करना जरूरी है। इस दौरान लोगों की पानी की संबंधित समस्याओं का भी निराकरण किया गया। इस जल चौपाल में लोगों ने अपने पानी से संबंधित शिकायतें भी बताई। पानी की गुणवत्ता व पानी की शुद्धता के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जीवाणु परीक्षण की विधि समझाई गई। पानी के उचित प्रकार से रखरखाव बारे में भी जानकारी दी ताकि वर्षा ऋतु के मौसम में होने वाले जल जनित बीमारियों से बचा जा सके। विभाग द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18001805678 के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर सरपंच डिंपल जांगड़ा, राजकुमार, बिरेंद्र सिंह, प्रियंका,रेखा देवी, शीला देवी, सपना देवी, सत्यपाल, धर्मपाल,योगेश , बजरंग,मोटर चालक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नंबरदार, सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed