{"_id":"66b50fc3a2900940c0060097","slug":"waterlogging-on-roads-due-to-rain-children-remain-worried-about-going-to-school-narnol-news-c-196-1-nnl1003-114946-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, स्कूल जाने के लिए बच्चे रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से सड़कों पर जलभराव, स्कूल जाने के लिए बच्चे रहे परेशान
Fri, 09 Aug 2024 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-20बरसात से बचने के लिए छाता लेकर बस की इंतजार में खड़े स्कूली बच्चे। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में दो दिन से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बुधवार रात और वीरवार को दिनभर बारिश होती रही। आसमान में बादल छाए रहने से मौसम भी सुहावना बना रहा। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट देखी गई, जो 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सुबह बरसात के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। रातभर व दिन में बारिश होने के कारण शहर में कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। जहां से आवागमन करने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वीरवार को न्यूनतम व अधिकतम तापमान में अंतर दो डिग्री सेल्सियस का अंतर रहा। दिनभर बादलवाही होने से तापमान में भी गिरावट देखने को मिली। नारनौल में रात्रि तापमान 25 व दिन का 27.0 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि पिछले तीन चार दिनों से एक बार फिर बंगाल की खाड़ी से लगातार हवा चलने से संपूर्ण इलाके पर लगातार बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इसके अलावा वर्तमान में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पाकिस्तान के मध्य भागों पर निम्न क्षेत्र के केंद्र से मानसून ट्रफ रेखा राजस्थान से बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है।
कहां कितनी हुई बारिश
ब्लाक एमएम
नारनौल 36
अटेली 59
नांगल चौधरी 53
महेंद्रगढ़ 40
कनीना 10