फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waterlogging in the main roads and market of Kanina due to rain

Mahendragarh-Narnaul News: बारिश से कनीना के मुख्य मार्गों व बाजार में जलभराव

Wed, 30 Jul 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 30 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the main roads and market of Kanina due to rain
फोटो संख्या:-56  कनीना में बारिश में भरे पानी में पिकअप गाड़ी फंसी हुई---संवाद
कनीना। कनीना क्षेत्र में रात से रुक रुककर हो रही बारिश के कारण मुख्य मार्गों व बाजार में जलभराव हो गया। इससे कस्बावासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण वार्ड नंबर 12 में एक पिकअप भी नाले में गिर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर पालिका पूर्व पार्षद मोहन सिंह, सुनील कुमार, अनूप सिंह, सुरेश कुमार, नीरज यादव, योगेश यादव सहित अन्य ने बताया कि चुनाव से पहले प्रधान प्रत्याशी नगर में विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे किये थे, लेकिन वो धरातल पर कही भी नजर नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर में दो जोहड़ है जो पानी से भर चुके हैं उन्हें नगर पालिका द्वारा ट्रैक्टरों से निकला भी जा रहा है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं है।
विज्ञापन

वहीं प्रधान नगर पालिका डॉ. रिंपी कुमारी का कहना है कि नगर पालिका द्वारा जगह-जगह ट्रैक्टर इंजन के माध्यम से पानी निकाला जा रहा है। नगर पालिका द्वारा बरसाती पानी को निकालने के लिए टेंडर भी लगा रखा है। नगर पालिका का कोरम पूरा न होने की वजह से सभी कार्य अधूरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed