फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waterlogging in the city

जिले में झमाझम बरसे बदरा, मौसम हुआ सुहाना, शहर में हुआ जलभराव

Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in the city
दो दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के बाद रविवार सायं को हुई झमाझम बारिश से शहर जलमग्न हो गया। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सायं पांच बजे से 7 बजे तक करीब 2 घंटे हुई बारिश से कई जगहों पर जलभराव हो गया। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। नारनौल शहर में मानसून की यह पहली बारिश हुई है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में इससे पहले भी अच्छी बारिश हो चुकी है। रविवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। शहर में एमएम बारिश रिकार्ड की गई। वहीं बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया। शहरवासियों का कहना है कि इस सीजन की अब तक की सबसे अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। रविवार सायं चार बजे आसमान में घने काले बादल छाये और पांच बजे झमाझम बारिश शुरू हुई जो 7 बजे तक जारी रही। बारिश करीब दो घंटे तक हुई। तेज बारिश के कारण शहर में पानी जमा हो गया। इसके कारण शहर के अनेक इलाकों में पानी भर गया। मौसम विभाग के अनुसार 21 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हल्की व मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने मानसून की बारिश को लेकर शहर में जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलवाने के लिए अभी तक कोई ठोस योजना नहीं बनाई है। अभी तक इस सीजन में नारनौल शहर में सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई है। रविवार को सायं को हुई झमाझम बारिश से शहर में अनेक जगहों पर हुए जलभराव ने नप की सफाई व्यवस्था को दर्शाता रहा है। नालियों व बड़े नालों की सफाई न होने के कारण शहर में जलभराव हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पुलिस लाइन से किला रोड तक डाली जा रही नई सीवर लाइन लोगों के लिए परेशानी बनी हुई है। रविवार सायं को हुई बारिश के चलते पुलिस लाइन से लेकर किला रोड तक कीचड़ व जलभराव हो गया। जिससे यह मार्ग वाहनों व लोगों के आवागमन के लिए बिल्कूल बंद हो गया। बारिश होते ही कई जगहों पर सीवर लाइन धंस गई। सीवर लाइन के धीमे कार्य के चलते अब लोगों को बारिश के मौसम में काफी परेशानी उठानी पड़ेगी। बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन से इस मार्ग पर कोई ध्यान नहीं दिया है। जबकि इस मार्ग पर नागरिक अस्पताल होने के कारण दिनभर लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

रविवार सायं जिले में झमाझम बारिश हुई। जिससे किसानों के चेहरे भी खिले हुए थे। बारिश बाजरा, मूंग व कपास की फसल के लाभदायक होगी। कई जगहों पर बारिश न होने के कारण बाजरे की फसल मुरझाने लग गई थी। यह बारिश फसलों के लिए वरदान साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed