{"_id":"69179743f2d58518380bb963","slug":"water-will-be-released-from-the-main-canal-of-narnaul-branch-into-the-krishnavati-river-near-rata-kalan-narnol-news-c-196-1-nnl1004-132288-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल ब्रांच की मुख्य नहर से राता कलां के पास कृष्णावती नदी में डाला जाएगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल ब्रांच की मुख्य नहर से राता कलां के पास कृष्णावती नदी में डाला जाएगा पानी
Sat, 15 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 25क्रेन की सहायता से पंडाल तैयार करते कारीगर। संवाद
नारनौल। सिंचाई विभाग ने अटेली-कनीना क्षेत्र के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार के पिछले कार्यकाल में तीन महत्वपूर्ण योजनाएं स्वीकृत की गई थी, वह शुरू कर दी गई है। इसमें से एक योजना नारनौल ब्रांच मुख्य नहर से भालखी गांव से प्रारंभ होकर लायन, राता कलां के पास कृष्णावती नदी में पानी डालने के लिए बनाई गई है।
यह तीनों योजनाएं तत्कालीन विधायक अटेली की सिफारिश पर तत्कालीन सिंचाई मंत्री डॉक्टर अभय सिंह यादव के कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी। इस योजना पर लगभग 24 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, वहीं, 12 किलोमीटर लंबी यह पाइप लाइन 6 फुट चौड़ाई के साथ डाली गई है।
इसमें 50 क्यूसेक पानी के प्रवाह की क्षमता है। इस पाइप लाइन के प्रारंभ होने के अवसर पर पूर्व विधायक सीता राम यादव एवं पूर्व सिंचाई मंत्री डाक्टर अभयसिंह यादव मौके पर देखने के लिए पहुंचे। इस पाइप लाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाले पानी को देखकर आसपास के ग्राम वासियों ने खुशी व्यक्ति की है।
विज्ञापन
दूसरी स्कीम सुरजनवास खेड़ा गांव से मानपुर के पास कृष्णावती नदी में पानी लाने के लिए बनाई गई है। वह भी लगभग पूरी हो चुकी है। 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनने वाली यह दूसरी लाइन अगले कुछ महीनों में प्रारंभ कर दी जाएगी।
इस मौके पर डाक्टर यादव ने कहा कि यह दोनों लाइनें पूरी होने के उपरांत संपूर्ण कृष्णावती नदी के रिचार्ज का काम पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सैनी का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने लगभग 55 करोड़ रुपये की यह तीन योजनाओं की स्वीकृत देकर क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है।