{"_id":"d480d0edc172efd61c76d791cff50bdc","slug":"water-problam-in-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर नौनिहाल
महेंद्रगढ़ / नारनौल
Updated Tue, 08 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार की ओर से छोटे बच्चों को स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए स्कूलों में आरओ लगवाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन लचर कार्यप्रणाली के कारण यह योजना पूरी तरह परवान नहीं चढ़ पाई। इससे स्कूलों में बच्चों को फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा नारनौल सब डिवीजनल की दस स्कूलों को आरओ मशीन मुहैया करवाई गई थी। इनमें नांगल नूनियां की गर्ल प्राथमिक पाठशाला व प्राइमरी स्कूल, नांगल चौधरी में लड़की व लड़कों की प्राथमिक स्कूल, इसके अलावा शहबाजपुर, सिरोही बहाली,नांगल दुर्गु, मूसनोता, अमरपुरा व नियामतपुर की प्राइमरी स्कूल शामिल हैं। विभाग का तर्क है कि भूजल स्तर नीचे जाने से पेयजल में फ्लोराइड की मात्रा बढ़ गई। इससे पानी का स्वाद व उसकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ जिले को योजना के प्रथम चरण में 20 लाख मिले, इस राशि से आरओ खरीदकर स्कूलों में फिट करने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी गई थी। कंपनी ने 10 आरओ नांगल चौधरी व 10 आरओ महेंद्रगढ़ डिवीजनल की विभिन्न स्कूलों में भेजे हैं। विभागीय आरओ एक घंटे में 100 लीटर पानी फिल्टर करने में सक्षम होगा। लेकिन विभिन्न स्कूलों के आरओ में तकनीकी खराबी के चलते बच्चों को फ्लोराइड युक्त पानी पीना पड़ रहा है।
विज्ञापन
फ्लोराइड की सामान्य मात्रा जरूरी
सीएचसी नांगल चौधरी में कार्यरत दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक सिंघानिया के अनुसार पानी में फ्लोराइड की सामान्य मात्रा होना आवश्यक है। क्योंकि इससे दांतों को कीड़े आदि रोग नहीं लगते। लेकिन अधिकता के चलते दांत व हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। इस रोग से पीड़ित लोगों के दांत समय से पहले पीले व कमजोर होकर गिरने लगते हैं। उनकी हड्डियों में चिकनाई कम होने से जोड़ दर्द करने लगते हैं इसके अलावा फ्लोराइड युक्त पानी शरीर की आंतों व आंखों को भी कमजोर करता है।
नौनिहालों की सेहत को रहता है खतरा
सीएचसी में कार्यरत चिकित्सक बिक्रम सिंह के मुताबिक फ्लोराइड का प्रभाव छोटे बच्चों के शारीरिक विकास को अधिक प्रभावित करता है। उनकी हड्डियां पतली व कमजोर होती हैं। जिनमें फ्लोराइड लवणों से छिद्र होने की संभावना बनी रहती है।