फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   650 people received rabies vaccines in six months; dogs and monkeys are biting an average of three people daily.

Mahendragarh-Narnaul News: छह माह में 650 लोगों को लगे रेबीज के टीके, रोज औसतन तीन को काट रहे कुत्ते-बंदर

Wed, 14 Oct 2026 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
650 people received rabies vaccines in six months; dogs and monkeys are biting an average of three people daily.
फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद - फोटो : Archive
नांगल चौधरी। शहर में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अलग-अलग वार्डों और गली-मोहल्लों में इनकी संख्या बढ़ने से आम लोग परेशान हैं। हालात ऐसे हैं कि पिछले छह महीने में करीब 650 लोगों को रेबीज के टीके लगवाने पड़े हैं। औसतन हर दिन तीन लोगों को कुत्ते या बंदर काट रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका ने बंदरों और कुत्तों को पकड़ने के लिए अब तक तीन बार टेंडर जारी किए, लेकिन किसी भी एजेंसी ने रुचि नहीं दिखाई। इस वजह से योजना सिर्फ कागजों में सिमटी हुई है। इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। स्कूल जाते बच्चों, सुबह-शाम टहलने वालों और काम पर निकलने वालों को हर समय काटने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

......................
बच्चों को अकेले भेजने में लगता है डर
आवारा कुत्तों की वजह से बच्चों को अकेले बाहर भेजने में डर लगता है। कई बार रास्ते से गुजरते समय कुत्ते पीछे दौड़ने लगते हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।-विक्रम सैनी, नांगल चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

..............
बार-बार शिकायत, फिर भी वही जवाब
हम कई बार नगर पालिका को बंदर और कुत्तों को पकड़कर सुरक्षित जगह छोड़ने के लिए कह चुके हैं। हर बार यह कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है कि अभी टेंडर जारी नहीं हुआ है।-अशोक यादव, नांगल चौधरी
............
वर्जन :
नगर पालिका पहले भी तीन बार टेंडर प्रक्रिया अपना चुकी है लेकिन किसी एजेंसी या कंपनी ने काम करने में रुचि नहीं दिखाई। जल्द ही फिर से टेंडर जारी किया जाएगा, ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।-ललित गोयल, सचिव, नगर पालिका, नांगल चौधरी

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद- फोटो : Archive

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद- फोटो : Archive

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद

फोटो संख्या:-62 अंकित सीगड़ा। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed