{"_id":"6ace9c75491c834f03025cb5","slug":"sisoth-dham-filled-with-devotion-through-the-worship-of-goddess-chandraghanta-preparations-for-the-navratri-fair-intensify-narnol-news-c-203-1-sroh1011-130957-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: मां चंद्रघंटा की आराधना से भक्तिमय हुआ सिसोठ धाम, नवरात्र मेले की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: मां चंद्रघंटा की आराधना से भक्तिमय हुआ सिसोठ धाम, नवरात्र मेले की तैयारियां तेज
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी मंदिर सिसोठ धाम में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मंदिर के महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि इस दिन मां चंद्रघंटा की आराधना का विशेष महत्व है। भक्त माता को सिंदूर, अक्षत, धूप और पुष्प अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
मंदिर कमेटी के प्रधान संदीप यादव और प्रेस सचिव मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्र के दौरान प्रतिदिन सुबह 9 बजे हवन और सुबह-शाम आरती की जा रही है। मंदिर में अखंड ज्योत जल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रात 8 बजे दुर्गा स्तुति और भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो जाता है।
कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि 17 अक्तूबर को रात 9:15 बजे जागरण, 18 अक्तूबर को शाम 6 बजे डांडिया और 19 अक्तूबर को माता का मेला व भंडारा आयोजित किया जाएगा। मेले में दिल्ली, लुधियाना, जयपुर और कोलकाता सहित दूर-दराज से श्रद्धालुओं और साधु-संतों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कोलकाता से आए श्रद्धालु परिवार भी माता की सेवा में जुटे हुए हैं। पवन सुहासड़िया ने परिवार सहित माता के दर्शन किए और कढ़ाही कर श्रद्धालुओं को भोजन करवाया।