फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Little stars shine on the Ramlila stage; Aksh plays Ram, while Daksh portrays Lakshman.

Mahendragarh-Narnaul News: रामलीला के मंच पर छाए नन्हे सितारे, अक्ष बने राम तो दक्ष ने निभाया लक्ष्मण का किरदार

Wed, 14 Oct 2026 02:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Little stars shine on the Ramlila stage; Aksh plays Ram, while Daksh portrays Lakshman.
फोटो संख्या:-60 श्री रामलीला परिषद में राम-लक्ष्मण अ​भिनय करते हुए। विज्ञ​प्ति
महेंद्रगढ़। श्री रामलीला परिषद के रंगमंच पर इन दिनों दो नन्हे कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। 12 वर्षीय अक्ष मिश्रा भगवान श्रीराम और श्रवण कुमार की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि उनके 8 वर्षीय छोटे भाई दक्ष मिश्रा भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। कम उम्र में दोनों की अभिनय प्रतिभा दर्शकों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन

अक्ष और दक्ष के लिए रामलीला में अभिनय करना केवल मंच पर भूमिका निभाना नहीं, बल्कि परिवार की सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाना भी है। उनके दादा जयप्रकाश मिश्रा भी रामलीला में अभिनय कर चुके हैं। वहीं, उनके पिता अमित मिश्रा, जो भाजपा नेता हैं, लंबे समय से रामलीला के मंच पर अलग-अलग पात्रों की भूमिका निभाते आ रहे हैं।
विज्ञापन

घर में धार्मिक प्रसंगों और रामलीला का माहौल मिलने से दोनों भाइयों की रुचि भी इस कला में बढ़ी है। श्रीराम, लक्ष्मण और श्रवण कुमार जैसे पात्रों के जरिए वे त्याग, कर्तव्य और माता-पिता के सम्मान का संदेश दे रहे हैं। दोनों बाल कलाकार अपनी प्रतिभा से दर्शकों का मनोरंजन करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed