फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water drips from the roof during the rain; five classes are being conducted across two rooms and a veranda.

Mahendragarh-Narnaul News: 87 बच्चों पर सिर्फ दो कमरे, एक साल में 10% ने छोड़ा स्कूल

Tue, 18 Aug 2026 01:37 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Water drips from the roof during the rain; five classes are being conducted across two rooms and a veranda.
फोटो नंबर- 13पाठशाला की दीवार में आई दरार। संवाद
नारनौल। शहर के पुरानी मंडी मोहल्ले में स्थित प्राथमिक स्कूल की दो दीवारों में दरारें हैं और बारिश में पानी टपकता है। इतना ही नहीं यहां पांच कक्षाओं के 87 बच्चे सिर्फ दो कमरों और एक बरामदे में पढ़ते हैं। इनकी छत भी जर्जर हालात में हैं। हालात इतने खराब हैं कि बीते एक साल में करीब 10 फीसदी बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा, मिड-डे-मील का खाना भी जर्जर किचन में बनाया जाता है जहां बारिश में पानी टपकता है। इसे देखते हुए शिक्षकों ने आपस में पैसे जुटाकर छत की मरम्मत करवाई।
विज्ञापन

स्कूल के मुख्य द्वार के पास की दीवार भी कमजोर है। सहारे के लिए पिलर लगाकर अस्थायी व्यवस्था की गई है। शौचालयों के दरवाजे टूटे हुए हैं और बच्चों के खेलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के बाहर घास उगी होने से गोवंश का जमावड़ा रहता है। उनके आपस में लड़ने से भी बच्चों की सुरक्षा को खतरा रहता है। स्कूल में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था नहीं है। पानी की टंकी लंबे समय से खराब है और आरओ सिस्टम भी नहीं लगा है।

एक साल में 9 बच्चों ने छोड़ा स्कूल

स्कूल के स्टोर रूम की दीवार पिछले साल अगस्त में बारिश के दौरान गिर गई थी। एक साल बाद भी अब तक उसकी मरम्मत नहीं हुई है, न ही गिरी हुई दीवार का मलबा भी हटाया गया है। वहीं दीवार गिरने के बाद तीन बच्चों ने स्कूल भी छोड़ दिया था। स्कूल की स्थिति को देखते हुए अभिभावक भी बच्चों के यहां भेजना में कतराते हैं। इस स्कूल में पिछले साल 96 बच्चे पढ़ते थे जिनकी संख्या घटकर इस साल 87 रह गई है।

वर्जन:

पुरानी मंडी स्थित प्राथमिक पाठशाला भवन की मरम्मत व चहारदीवारी के निर्माण के लिए करीब 2.74 लाख रुपये का एस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया है। बजट पास होने के बाद जल्द ही मरम्मत शुरू कराएंगे।-अशोक कुमार शर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article