फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water did not come out even after 36 hours, condition of colonies and posh areas is miserable

Mahendragarh-Narnaul News: 36 घंटे बाद भी नहीं निकला पानी, कॉलोनियों और पॉश इलाकों में हाल बेहाल

Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Water did not come out even after 36 hours, condition of colonies and posh areas is miserable
-फोटो 51 : सेक्टर-6 की मार्केट में भरा बरसात का पानी। संवाद - फोटो : संवाद
बहादुरगढ़। मंगलवार को हुई तेज बारिश के बाद 36 घंटे बीतने के बाद भी शहर के मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और पॉश इलाकों में पानी भरा रहा। मुख्य स्थानों पर पानी भरने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, जिन स्थानों पर पानी की निकासी की व्यवस्था सही नहीं है वहां पर हल्की बारिश के बाद भी पानी जमा हो जाता है और कई दिनों तक भरा रहता है। इससे वहां पर लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन


झज्जर रोड पर सेक्टर-2 मोड़, सेक्टर-6, सेक्टर-6 मार्केट, झील मोहल्ला, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड, बहादुरगढ़ बाईपास, धर्म विहार, बराही फाटक, छोटूराम नगर, सैनीपुरा कॉलोनी, झज्जर रोड पर सब्जी मंडी में पानी की निकासी की व्यवस्था के सही इंतजाम न होने के कारण सड़क पर काफी पानी एकत्रित रहा। लोगों को आवागमन में मशक्कत हुई।
विज्ञापन

शहरवासी प्रदीप कुमार, सतीश शर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार सीजन में ज्यादा बारिश हो रही है। शहर में नालों की सफाई न होने के कारण निकासी व्यवस्था सही नहीं हो रही है। नगर परिषद की ओर से 55 लाख रुपये नालों की सफाई में खर्च किए गए हैं। मगर फिर भी पानी निकासी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। पानी की निकासी न होने के कारण सेक्टर-6 स्थित मार्केट और सड़कों पर तालाब जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार अधिकारियों से यहां पर पानी की निकासी के सही इंतजाम कराने की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सेक्टर-6 में एक से डेढ़ फुट तक पानी हर समय जमा रहता है। धर्म विहार कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार, अमित कुमार, रवि कुमार ने बताया कि जिस सड़क पर धर्म विहार कॉलोनी में यह पानी खड़ा है।
यह मार्ग आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र और परनाला गांव को जोड़ता है। इस मार्ग की स्थिति आज नहीं बल्कि वर्षों से ऐसी ही है। यहां पर पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। यह पानी कई-कई दिनों तक खड़ा रहता है। प्रशासनिक अधिकारी भी यहां पर पानी की निकासी के लिए कोई कोशिश नहीं करते।

ऐसे में कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती है। अब बारिश हुई तो फिर से पानी जमा हो गया और निकासी नहीं हो पाई। वहीं दिल्ली-रोहतक रोड पर बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन और पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन के नीचे पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है।
ऐसे में बारिश होने के कई दिनों बाद तक पानी जमा रहता है। इस गंदे पानी में मक्खी-मच्छर पनपते रहते हैं। इससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।


-फोटो 51 : सेक्टर-6 की मार्केट में भरा बरसात का पानी। संवाद

-फोटो 52 : सेक्टर-6 की सड़क पर भरा बारिश का पानी। संवाद

-फोटो 53 : सेक्टर-2 में भरा बरसात का पानी। संवाद



---------------

-फोटो 51 : सेक्टर-6 की मार्केट में भरा बरसात का पानी। संवाद

-फोटो 51 : सेक्टर-6 की मार्केट में भरा बरसात का पानी। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed