फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Water cooler installed in main post office, no electricity connection

Mahendragarh-Narnaul News: मुख्य डाकघर में वाटर कूलर लगा, बिजली कनेक्शन नहीं

Thu, 22 May 2025 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water cooler installed in main post office, no electricity connection
फोटो नंबर-19नारनौल के मुख्य डाकघर में बंद पड़ा वाटर कूलर। संवाद
नारनौल। गर्मी में सबसे ज्यादा पानी की मारामारी है। अगर किसी दफ्तर में आप काम से गए हो और वहां पीने के लिए ठंडा पानी नहीं मिले तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। जब इसको लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मुख्य डाकघर का दौरा किया तो एक कोने में वाटर कूलर लगा तो मिला, लेकिन चल नहीं रहा था।
विज्ञापन

इसकी वजह से आमजन को ठंडा पानी नहीं मिल पा रहा था। इसकी एक टूंटी में पानी नहीं आ रहा था। वहीं, दूसरी टूंटी में पानी तो आ रहा था, लेकिन वह ठंडा नहीं था। ऐसे में आमजन को भीषण गर्मी में ठंडे पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। इसके बाद जब टीबी अस्पताल में जांच की तो वाटर कूलर तो लगा मिला, लेकिन नल टूटा मिला।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद एक कर्मचारी ने बताया कि वाटर कूलर सुबह-सुबह चलाया जाता है। अस्पताल में ज्यादातर खांसी के मरीज आते हैं, ऐसे में उनके लिए ज्यादा ठंडा पानी ठीक नहीं रहता है। इसके बाद टीम नागरिक अस्पताल में पहुंची, जहां गर्मी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की तरफ से हाल ही में दो पानी की टंकियों पर वाटर कूलर लगा दिया। इसकी वजह से मरीजों ने थोड़ी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन




हर चौक चौराहे पर पहले दिखती थी प्याऊ, अब हो रही गायब

आज से चार-पांच साल पहले शहर के हर चौक चौराहे पर एक गर्मी में पानी की प्याऊ लगाई जाती थी। अब शहर के महावीर चौक से नागरिक अस्पताल तक, सिंघाना रोड, महेंद्रगढ़ रोड सहित अन्य मार्गों पर मटके वाली प्याऊ दिखाई नहीं देती है। अभी लगातार गर्मी बढ़ रही है, जिसकी वजह से आमजन को परेशानी का सामना भी करना पड़ सकता है।


वर्जन

डाकघर में आरओ व वाटर कूलर युक्त प्याऊ बनी हुई। वाटर कूलर के बिजली कनेक्शन में खराबी आ जाने के कारण कुछ दिन से बंद है। बिजली कनेक्शन को जल्द ठीक करवाने के बाद वाटर कूलर को ठीक किया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-राजबीर, पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed