फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Waste throw a man robbed one lakh

गंदा घोल डाल एक लाख लूटे

Sat, 10 Oct 2015 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल
अमर उजाला ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 10 Oct 2015 01:15 AM IST
विज्ञापन
पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकलवा कर घर लौट रहे रिटायर्ड शिक्षक पर गंदा घोल डालकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस लुटेरे की खोजबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त अध्यापक भागीरथ ने बताया कि शुक्रवार को 11:15 बजे पीएनबी की शाखा से एक लाख रुपये निकलवा कर घर जा रहे थे। गाड़ी खरीदने के लिए यह राशि निकलवाई थी।
विज्ञापन


बस स्टैंड पर निजी बस खड़ी थी, इसमें भीड़ नहीं होने के कारण वह बैठ गए। इसी दौरान पास खड़े एक युवक ने शर्ट पर बच्चे की उल्टी पड़ी होने की बात कही। वह बैग को सीट पर रख गंदगी साफ करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी पास खड़ा युवक चकमा देकर बैग लेकर भाग गया। सफाई के बाद जब उसने खुद को संभाला तो बैग नदारद मिलने पर यात्रियों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने वारदात की शिकायत तुरंत पुलिस में दर्ज करवाई।

सीसीटीवी में किया सर्च
बैंक के सीसीटीवी कैमरे में लुटेरे को सर्च किया। बैंक के नजदीक दुकानदार ने बताया कि हरी शर्ट पहना हुआ एक युवक गोठड़ी मोड़ की तरफ दौड़ता हुआ गया था। बैंक की फुटेज में रुपये निकलवाते समय हरी शर्ट पहना युवक भी खड़ा हुआ है। उसकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं लगी। बैंक से 5-6 युवक पीड़ित के साथ बाहर निकले थे। पीड़ित ने बताया कि आरोपी युवक बैंक से ही पीछे लगा था। उसके साथ पूरी गैंग होने की संभावना है।   

- सात दिन में तीन वारदात
नांगल चौधरी में पिछले दिनों स्टेट बैंक आफ पटियाला में एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकलवा लिए थे। इसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद है। बुधवार रात अनाज मंडी में 78 कट्टे यूरिया खाद के चोरी हो गए। शुक्रवार को एक लाख रुपये लूटने की वारदात होने से  दुकानदार हैरान रह गए। लूटपाट की वारदात बढ़ने से आमजन असुरक्षित महसूस करने लगा है।

कोट्स
थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि गंदा घोल डालकर लूट की वारदात की है। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की फुटेज तलाशी गई, किंतु सफलता नहीं  मिली। अन्य सूत्रों से आरोपी की खोजबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed