फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Was carrying 16 boxes of liquor in pickup to Rajasthan, accused arrested

Mahendragarh-Narnaul News: पिकअप में राजस्थान लेकर जा रहा था शराब की 16 पेटियां, आरोपी काबू

Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 02 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Was carrying 16 boxes of liquor in pickup to Rajasthan, accused arrested
सतनाली। सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम की ओर से सतनाली क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर एक पिकअप गाड़ी से 16 पेटी अवैध शराब बरामद की है। टीम द्वारा पिकअप चालक को अवैध शराब सहित काबू कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सीआईए महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान गोशाला मोड़ सतनाली पर मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नरेश निवासी जड़वा की ढाणी पिकअप गाड़ी में सतनाली से अवैध शराब लेकर राजस्थान की तरफ जा रहा है। टीम ने सतनाली बास गांव क्षेत्र में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी। कुछ समय बाद सतनाली की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई दी जिसे रुकवाकर चेक किया गया। चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम नरेंद्र बताया। गाड़ी की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 16 पेटी बरामद हुई। पूछताछ में उसने खुलासा हुआ कि सतनाली शराब ठेका के ठेकेदार से मिलीभगत कर वह शराब लेकर आया है। पुलिस ने आरोपी और ठेकेदार के खिलाफ थाना सतनाली में मामला दर्ज किया और अवैध रूप से रखी शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed