फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Warning of agitation if cutting work is not started

Mahendragarh-Narnaul News: कट का कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Tue, 27 May 2025 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 27 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Warning of agitation if cutting work is not started
फोटो नंबर- 09न्याय यात्रा के दौरान बसपा नेता अतरलाल और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते ग्रामीण। स्
मंडी अटेली। बहुजन समाज पार्टी के नेता समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से महेंद्रगढ़ जिला से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 152 डी पर जाट गुवाना, दुबलाना टोल प्लाजा के पास तथा सेहलंग-बाघोत गांव के बीच में चढ़ने-उतरने के लिए कट खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

अतरलाल ने अटेली न्याय यात्रा के दौरान सागरपुर, भोड़ी, तिगरा व खोड़ गांवों में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए उक्त मांग उठाई। उन्होंने कहा कि दोनों जगह कट की मांग को लेकर ग्रामीणों ने धरना दिया था तब केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने दो महीने में कट का कार्य शुरू करवाने का वादा कर धरना हटाने की अपील की थी। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी पंचगांवा की रैली में कट बनवाने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक कट का कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि एक महीने के अंदर दोनों जगह पर कट का कार्य शुरू नहीं हुआ तो फिर से धरना व आंदोलन करेंगे। तिगरा गांव में लोगों ने गांव की गलियों में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को हो रही परेशानी से अतरलाल को अवगत करवाया। इस अवसर पर शक्ति, सोमबीर, हरिओम कुमार, कृष्ण कुमार, सुबेसिंह सरपंच, औमप्रकाश, दीपक, यशवंत, मदनलाल जांगड़ा, कुलदीप, गोविंद, सतीश, पवन, अशोक चैहान, निरंजन, रणधीर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed