{"_id":"61d72c0b9d5dd8375957e45b","slug":"wait-on-state-highway-148b-narnol-news-rtk635021989","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट हाईवे 148 बी पर अभी और खाने पड़ेंगे हिचकोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट हाईवे 148 बी पर अभी और खाने पड़ेंगे हिचकोले
विज्ञापन
जर्जर अवस्था में स्टेट हाईवे । संवाद
- फोटो : Narnol
स्टेट हाईवे 148बी पर अभी दो से तीन महीने और हिचकोले खाने पड़ेंगे। क्योंकि 4 जनवरी को खोले गए टेंडर में मात्र एक कंपनी ने आवेदन किया था। अब हरियाणा स्टेट रोड एंड ब्रिज डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एचएसआरडीसी) ने टेंडर को रिकॉल कर दिए हैं। टेंडर 2 फरवरी को दोबारा खोले जाएंगे।
बता दें कि पिछले आठ वर्षों से नारनौल-महेंद्रगढ़-चरखी दादरी स्टेट हाईवे नहीं बन पा रहा। हुड्डा सरकार ने 2012 में इस सड़क को स्टेट हाईवे घोषित किया था। उसके बाद 2014 में केंद्र की भाजपा सरकार ने इसको राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा दे दिया था। बाद में इसको दोबारा डीनोटिफाई कर इसे स्टेट हाईवे में बदल दिया गया। वर्तमान भाजपा सरकार ने आठ वर्षों में केवल स्टेट से नेशनल और नेशनल से स्टेट हाईवे करने में लगा दिया। लेकिन अभी तक सरकार सड़क नहीं बना पाई है। प्रदेश सरकार ने अप्रूवल देने में भी काफी समय लगा दिया था। तीन से चार महीने पहले सरकार ने 298 करोड़ की अप्रूवल दी थी। एचएसआरडीसी की ओर से 16 जनवरी को 54.9 किलोमीटर रोड के टेंडर लगाए गए थे। लेकिन छत्तीसगढ़ की एक कंपनी ने इसके लिए आवेदन किया था। अब विभाग की ओर से टेंडर 28 दिन के लिए रिकॉल किए गए हैं। 2 फरवरी को टेंडर दोबारा खोले जाएंगे। टेंडर खोलने के बाद वर्क अलॉट किया जाएगा। रोड के काम शुरू होने तक लगभग तीन महीने का समय लग जाएगा। तब जिले वासियों को सड़कों पर हिचकोले ही खाने पड़ेंगे।
4 जनवरी को टेंडर खोले गए थे, लेकिन एक कंपनी ने ही आवेदन किया था। अब टेंडर रिकॉल किए गए हैं। 2 फरवरी को टेंडर खोले जाएंगे। पेड़ों की कटाई के लिए हमने सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। वन विभाग पेड़ कटाई के लिए हमें पत्र लिखेगा। - सतेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसआरडीसी, रेवाड़ी।
विज्ञापन
हमने अपनी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। एचएसआरडीसी को पेड़ों की कटाई के लिए पैसा जमा करवाना होगा। उसके बाद ही पेड़ों की कटाई की मंजूरी मिल पाएगी। -नरेंद्र सिंह, रेंज अधिकारी, वन विभाग, महेंद्रगढ़।