फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Voting will be held today for all the three bodies of district Mahendragarh

जिला महेंद्रगढ़ के तीनों निकाय के लिए आज होगा मतदान

Sat, 18 Jun 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Voting will be held today for all the three bodies of district Mahendragarh
नारनौल। जिले में 19 जून को होने वाले निकाय चुनाव में तीनों निकाय के कुल 103634 नागरिक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसके लिए 112 बूथ बनाए गए हैं। शनिवार को नारनौल नगर परिषद की पोलिंग पार्टियां महिला आईटीआई से ईवीएम और चुनाव सामग्री लेकर रवाना र्हुइं। वहीं महेंद्रगढ़ और नांगल चौधरी की चुनाव पार्टियां भी अपने-अपने नगर पालिका कार्यालय से ईवीएम और चुनाव सामग्री लेकर बूथों के लिए रवाना हुईं। ये सभी पोलिंग पार्टियां 19 जून को मतदान होने के बाद महिला आईटीआई में बनाए गए मतगणना केंद्र में ईवीएम व चुनाव सामग्री जमा कराएंगी।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने बताया कि इस बार निकाय चुनाव के मतदान का समय प्रात: 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान की शुरुआत से पहले प्रात: 6 बजे मॉक पोल किया जाएगा। अगर कोई भी एजेंट निर्धारित सुबह 6 बजे नहीं पहुंचता है तो 10 मिनट इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान के बाद तीनों नगर पालिका व नगर परिषद की चुनावी पार्टियां चुनाव सामग्री को महिला आईटीआई नारनौल में बनाए गए मतगणना केंद्र में जमा कराएंगे। यहीं पर तीनों निकाय की मतगणना की 22 जून को की जाएगी। उन्होंने बताया कि रिजर्व सहित इन 123 पार्टियों के लिए 492 कर्मचारियों व अधिकारियों को लगाया गया है। महेंद्रगढ़ नगर पालिका में 23 बूथ पर 21033 मतदाता तथा नांगल चौधरी नगर पालिका में 13 बूथ 10131 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से आह्वान किया है कि वे अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।
विज्ञापन

बाक्स:
केंद्र पर मोबाइल ले जाने की नहीं होगी अनुमति
उपायुक्त ने बताया कि किसी भी सूरत में चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना नहीं होने दी जाएगी। मतदान केंद्र में किसी को भी मोबाइल, कोडलैस व वायरलेस आदि का प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। चुनाव आयोग द्वारा अधिकृत अधिकारी एवं कर्मचारी ही केवल चुनाव कार्य के लिए मोबाइल का प्रयोग कर सकेगा। उन्होंने बताया कि नारनौल नगर परिषद के लिए एसडीएम मनोज कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वहीं महेंद्रगढ़ नगर पालिका के लिए एसडीएम वकील अहमद तथा नांगल चौधरी नगर पालिका के लिए नगराधीश डॉ मंगल सैन को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए वालंटियर लगाए
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने बताया कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। रेडक्रॉस समिति की ओर से सभी बूथ पर वालंटियर की व्यवस्था की जाएगी। ये वालंटियर मतदाताओं को उनके घर से बूथ तक ले जाने में मदद करेंगे।

बाक्स
फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ ले जाना जरूरी
उपायुक्त ने बताया कि मतदान के लिए आने वाले नागरिकों को अपने साथ वोटर आईडी लेकर आना होगा। अगर किसी नागरिक के पास वोटर आईडी नहीं है तो केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जारी कोई भी फोटो युक्त अधिकृत पहचान पत्र दिखाया जा सकता है। इसके लिए सभी पोलिंग पार्टियों को अच्छी तरह से प्रशिक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed