फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers remembered the courage of Shivaji Maharaj

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के साहस को किया याद

Thu, 20 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 20 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Volunteers remembered the courage of Shivaji Maharaj
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित वार्षिक शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास के साथ हुई। छत्रपति शिवाजी जयंती के अवसर पर उनके अद्वितीय साहस, नेतृत्व और भारत के इतिहास में उनके योगदान को याद किया गया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने शिवाजी महाराज के आदर्शों से प्रेरणा लेने की शपथ ली।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. आनंद शर्मा, एनएसएस स्वयंसेवक डाॅ. प्रदीप कुमार, डाॅ. मुकेश उपाध्याय, डाॅ. नीलम, डाॅ. युधवीर भी उपस्थित रहे। शिविर के दोपहर के सत्र में देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित काव्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक कविता पाठ किया। कविता पाठ में 24 स्वयंसेवकों ने प्रतिभागिता की। शिविर के दूसरे दिन का समापन व्यायाम सत्र के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed