फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers did the cleaning and gave a message of awareness.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने सफाई कर दिया जागरूकता का संदेश

Mon, 18 Mar 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 18 Mar 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Volunteers did the cleaning and gave a message of awareness.
फोटो संख्या:51- मोदाश्रम मंदिर के बाहर सफाई करती राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के एनएसए​स स्वयं
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने सफाई कर जागरूकता का संदेश दिया। इसका शुभारंभ प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने मुख्य वक्ता के रूप मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवकों ने पौधे लगाने, प्लास्टिक और कचरे के साथ जागरूकता अभियान आयोजित करने जैसी विभिन्न क्रियाओं में भाग लिया। प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ ने पर्यावरण के संरक्षण पर व्याख्यान देते हुए स्वयंसेवकों को बताया कि मोदाश्रम में श्रमदान करने वाले समाजसेवियों द्वारा ही पार्क निर्मित किया गया है तथा इसमें पौधे लगाकर हरा भरा बनाया गया है। उन्होंने ठोस कूड़ा प्रबंधन की नवीनतम तकनीक से स्वयंसेवकों को जागरूक किया। यदि हम आज अपने परिवेश के लिए जागरूक नहीं हुए, तो कल प्रकृति के विकराल रूप का सामना हमें करना पड़ेगा। स्वयंसेवकों ने भी स्वच्छता और पर्यावरण प्रबंधन पर अपने विचार रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सोमवीर सिवाच, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. पविता यादव ने संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए कहा कि इस एनएसएस शिविर में सेवा के अलावा, शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विभिन्न श्रेणियों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

फोटो संख्या:51- मोदाश्रम मंदिर के बाहर सफाई करती राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के एनएसएस स्वयं

फोटो संख्या:51- मोदाश्रम मंदिर के बाहर सफाई करती राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के एनएसएस स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed