फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers created awareness about environment through rally

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण को लेकर रैली के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने किया जागरूक

Tue, 25 Feb 2025 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Volunteers created awareness about environment through rally
फोटो संख्या:78-राजकीय कन्या  महाविद्यालय उन्हानी में  पर्यावरण को लेकर रैली के माध्यम से लोगों
कनीना। राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी की दोनों इकाईयों द्वारा उन्हाणी ग्राम में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में लोगों को जागृत करते हुए रैली निकालकर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया।
विज्ञापन

शिविर की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि इस समूचे ब्रह्मांड में केवल पृथ्वी पर ही जीवन है तथा जीवन के लिए पर्यावरण प्रकृति का एक अमूल्य उपहार है। वह प्रत्येक तत्व जिसका उपयोग हम जीवित रहने के लिए करते हैं, वे सभी पर्यावरण के अन्तर्गत आते हैं जैसे- हवा, पानी, प्रकाश, भूमि, पेड़, जंगल और अन्य प्राकृतिक तत्व। स्वयं सेविकाओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। शाम के सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित अनिल कुमार ने आत्मनिर्भर भारत प्रगतिशील और समृद्ध भारत के संदर्भ में बहुत ही रोचक एवं प्रेरणादायी व्याख्यान दिया। कार्यक्रम संयोजिका सीमा ने मुख्य वक्ता का राष्ट्रीय सेवा योजना के इस वर्ष के थीम से संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed