फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Volunteers cleaned the school premises and gave a message of cleanliness.

Mahendragarh-Narnaul News: स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

Sun, 15 Sep 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 15 Sep 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Volunteers cleaned the school premises and gave a message of cleanliness.
फोटो- 27स्कूल प्रांगण में साफ-सफाई करते स्वयं सेवक । स्त्रोत-संस्थान
मंडी अटेली। पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्राचार्या कुसुमलता के दिशा निर्देशन में एक दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवा प्रभारी उमलेश कुमारी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई की व जागरूकता रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। शिविर का शुभारंभ करते हुए जेआरसी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर डॉ. सीएस वर्मा ने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं अपितु कर्म से महान बनता है। इसलिए मनुष्य को समर्पित भाव से अपना कार्य करना चाहिए। एनएसएस शिविर में कैडेट्स ने विद्यालय प्रांगण की साफ सफाई तथा पेड़ पौधों का रख रखाव किया। एनएसएस कैडेट्स ने स्कूल प्रांगण से झंडा चौक तक एक जागरूकता रैली निकाल कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. राजेंद्र सिंह, दलीप भगवाड़िया व कृष्ण शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed