{"_id":"68321d2c062dcf691c0bb3bf","slug":"volleyball-competition-gives-message-of-de-addiction-narnol-news-c-203-1-sroh1012-117335-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाल प्रतियोगिता से नशा मुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबाल प्रतियोगिता से नशा मुक्ति का संदेश
Sun, 25 May 2025 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 25 May 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:69- गांव उन्हानी में नशे के प्रति जागरूक कार्यक्रम में उपस्थित डीएसपी दिनेश कुमार,
महेंद्रगढ़। थाना शहर कनीना पुलिस ने गांव उन्हानी में वालीबॉल प्रतियोगिता करवाकर युवा खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया।
पुलिस की टीमें लगातार गांव-गांव पहुंचकर युवाओं के बीच खेलों का आयोजन कर नशे से दूर रहने का संदेश दे रही है। पुलिस की ओर से वॉलीबाॅल का आयोजन कर युवाओं को खेल से जुड़े रहने का आह्वान किया। इस दौरान गांवों की दो टीम के बीच वॉलीबाॅल का मुकाबला कराया गया। इसमें टीम ए विजेता रही। पुलिस अधिकारियों युवाओं से अपनी ऊर्जा शिक्षा व खेलों में लगाने का आह्वान किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी दिनेश कुमार मौजूद ने मुकाबले का शुभारंभ कराया। इस दौरान थाना सदर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम, गांव के मौजिज व्यक्ति व खिलाड़ी मौजूद रहे। डीएसपी ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशे को जड़ से खत्म करना होगा। नशे के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। साथ ही अपराध का कारण भी बनता है।
गांव के युवाओं के बीच वालीबॉल मैच का आरंभ किया गया। विजेता टीम को डीएसपी के द्वारा ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। खेल के माध्यम से सभी को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया।