फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   VMC meeting held under the chairmanship of Deputy Commissioner

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ वीएमसी बैठक का आयोजन

Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
VMC meeting held under the chairmanship of Deputy Commissioner
नारनौल। उपायुक्त अजय कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय विद्यालय रघुनाथपुरा में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई। विद्यालय की प्राचार्या सहित प्रबंधन समिति के कई सदस्यों ने भाग लिया। इसमें विद्यालय की गतिविधियों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उपायुक्त अजय कुमार से आग्रह किया कि विद्यालय में शैक्षिक एवं खेल सुविधाओं को बढ़ाया जाए। साथ ही विद्यालय भवन को भी और अधिक सुविधाजनक बनाया जाए। उन्होंने समिति द्वारा रखे गए सुझाव एवं विचारों को सुनकर समिति को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा यथासंभव सहयोग किया जाएगा एवं विद्यालय को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्राचार्या निर्मला बुडानियां ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय में प्रत्येक तिमाही पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक की जाती है। इसमें विद्यालय के विकास एवं उपलब्धियों पर चर्चा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed