फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers were made aware about sex ratio in Paveera

Mahendragarh-Narnaul News: पवेरा में लिंगानुपात को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 20 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Villagers were made aware about sex ratio in Paveera
फोटो 21 पवेरा में लिंगानुपात को लेकर रैली निकालते छात्र व स्वास्थ्य विभाग की टीम।संवाद
निजामपुर। खंड के गांव पवेरा में लिंगानुपात सुधार के लिए जागरूकता अभिमान रैली का आयोजन किया गया।
विज्ञापन



एमपीएचडब्ल्यू विजय ने बताया कि प्रदेश का लिंगानुपात बहुत कम है। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के पक्ष में आवाज उठाई ताकि लोगों की लड़कियों के प्रति नकारात्मक मानसिकता का अंत हो सके। उन्होंने महिला पुरुष के लिए समानता की बात की और कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है।


आज की लड़कियां देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान दे रही है। जो समस्त महिलाओं के लिए सम्मान एवं गौरव की बात है। इस रैली का आयोजन सरपंच धर्मेंद्र की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर एएनएम शशिबाला, मधु कुमारी, आशा वर्कर सुनीता, कमलेश आंगनबाड़ी वर्कर, हेल्पर, स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापक तथा गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed