फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers welcomed the commencement of bus service from Mahendragarh bus stand to Sohla.

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से साेहला के लिए बस सेवा शुरू होने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत

Mon, 13 Oct 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers welcomed the commencement of bus service from Mahendragarh bus stand to Sohla.
फोटो संख्या:70- बस शुरू होने पर गांव निंभेहड़ा में बस चालक व परिचालक का स्वागत करते ग्रामीण--स्
महेंद्रगढ़। बस स्टैंड से गांव निंभेहड़ा, बुडीन, बलायचा, खातोद, पहाड़वास, सोहला के लिए बस सेवा शुरू होने पर गांव निंभेहड़ा बस अड्डे पर ग्रामीणों की ओर से बस चालक व परिचालक का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेंद्र सिंह फौजी ने बताया कि बस सेवा शुरू होने से छह गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी को फायदा होगा। इस बस सेवा को शुरू करवाने के लिए कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है। सोमवार को सुबह 9 बजे रोडवेज बस निंभेहड़ा बस स्टैंड पर पहुंचने पर ग्रामीणों की ओर से चालक व परिचालक को फूलमाला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन

यह बस रोजाना महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से सुबह 8:30 बजे वाया खातोद, पहाड़वास, निंभेहड़ा, बुडीन होते हुए सोहला पहुंचेगी। वापसी में सुबह 9:10 बजे सोहला से चलकर इन्हीं गांवों से होते हुए 9:30 बजे बस स्टैंड पहुंचेगी। इस मौके पर मेघराज नंबरदार, बलबीर सरपंच, भीम शर्मा, तेजपाल राजपूत, रामकुमार, रोशनलाल, पवन सहित ग्रामीणों मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed