फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers upset over drinking water and electricity crisis staged a road blockade

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल और बिजली संकट से परेशान ग्रामीणों ने लगाया जाम

Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 09 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset over drinking water and electricity crisis staged a road blockade
फोटो संख्या:76 गांव उन्हाणी में जाम लगाकर बैठी महिलाएं व अन्य ग्रामीण। सूत्र
कनीना। उपमंडल के गांव उन्हाणी में पेयजल और बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सोमवार रात को गांव के मुख्य रोड पर जाम लगा धरना शुरू कर दिया। 11 बजे जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद जाम खोला। पिछले दो दिनों से बिजली एवं पेयजल आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण परेशान थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजली एवं जन स्वास्थ्य विभागों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति प्रभावित है जबकि पेयजल संकट भी लगातार बना हुआ है। सबसे अधिक परेशानी हरिजन बस्ती के लोगों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

यहां पर्याप्त पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। एक ओर लोग पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर गांव के कई स्थानों पर नल खुले रहने से पानी की बर्बादी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव लोगों के लिए गंभीर समस्या बन गया है। उन्होंने जल्द समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

-----------------
वर्जन:
जाम की सूचना मिलते ही मौका मुआयना किया गया और ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या जानी। इसके बाद संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को भी जल्द समाधान कराने निर्देश दिए गए हैं। - पौरुष पहल, नायब तहसीलदार, कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed