{"_id":"67a65ac8e5d78d50f708860c","slug":"villagers-upset-due-to-lack-of-water-drainage-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121115-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पानी की निकासी न होने से ग्रामीण परेशान
Sat, 08 Feb 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर- 09गांव खत्रीपुर में निकासी नहीं होने के कारण सड़क पर जमा गंदा पानी। संवा
सिहमा। निकटवर्ती गांव खत्रीपुर में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से गांव में गंदा पानी रास्तों में ही जमा रहता है।
सरपंच धर्मेंद्र कुमार, बाबूलाल सेन, मुकेश कुमार, राजेंद्र सिंह, हरि सिंह, राकेश कुमार, रामचंद्र, रतिराम, रामकिशन, रामानंद, लालचंद, खुशीराम व बाबूलाल आदि का कहना है कि गांव में गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण समस्या हो रही है। इस विषय में ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम पंचायत द्वारा इस समस्या को दूर करने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे गर्मियों में बीमारियां पनप सकती हैं। इससे काफी लोग बीमार हो सकते हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती राव व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव से मांग की है कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान करवाया जाए। जिससे ग्रामीणों को इस समस्या से राहत मिले।