फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers troubled by dumpers blocked the road for two hours

Mahendragarh-Narnaul News: डंपरों से परेशान ग्रामीणों ने दो घंटे तक लगाया जाम

Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Villagers troubled by dumpers blocked the road for two hours
निजामपुर। निजामपुर क्षेत्र के गांव सरेली के पास डंपरों से परेशान होकर ग्रामीणों ने शुक्रवार देर सायं करीब 8 बजे सड़क पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद मौके पर निजामपुर थाना से सब इंस्पेक्टर मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। करीब दो घंटे जाम लगने की वजह से रात के समय वाहनों की लंबी कतार लग गई। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सायं करीब सात बजे दो युवक बाइक को साइड मिलने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान एक डंपर चालक ने लापरवाही से बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसकी वजह से बाइक नीचे गिर गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि बाइक सवारों को ज्यादा चोट नहीं लगी। इस हादसे के बाद वहां खड़ा एक व्यक्ति डंपर चालक को रोकने का प्रयास करने लगा। लेकिन डंपर चालक ने नहीं रोका, जिसके बाद ग्रामीण ने डंपर को रुकवाने के लिए भागकर डंपर का गेट खोलने का प्रयास किया। इस दौरान डंपर चालक ने तेज गति से दौड़ा दिया, जिससे वह गिर गया और चोट लगी। इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को लगी तो सड़क पर एकत्रित हो गए और सड़क अवरोधक डालकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed