फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers protest continues regarding cut on highway

Mahendragarh-Narnaul News: हाईवे पर कट को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी

Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest continues regarding cut on highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच कट को लेकर ग्रामीणों का धरना 266वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता कर रहे सूबेदार हेमराज अत्री बाघोत ने कहा कि ग्रामीण कट की मांग को लेकर पिछले नौ माह से धरना स्थल पर बैठे हैं। केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद भी कट का काम शुरू नहीं किया गया है। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने बताया कि धरने को चलते 266 दिन हो गए हैं। कट न होने के कारण इस इस क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ी परेशानी हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर चढ़ने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है और समय भी ज्यादा लगता है। ऐसे में कट का काम शुरू कराया जाए। इस मौके पर मक्खन लाल स्वामी बसई, मास्टर रामपत, पूर्व सरपंच बेड़ा सिंह, पहलवान रणधीर सिंह, नरेंद्र कुमार शास्त्री छिथरौली, जिला पार्षद लीलाराम, सूबेदार भोले राम, पंडित मनीराम अत्री, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार पंच, इंस्पेक्टर सत्यनारायण, पंडित संजय कुमार, बाबूलाल, सब इंस्पेक्टर रामकुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed