Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers lock the school in protest against the transfer of teachers

शिक्षकों के तबादले के विरोध में ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers lock the school in protest against the transfer of teachers
स्कूल के गेट के सामने बैठकर धरना व प्रदर्शन करते विधार्थी व ग्रामीण। संवाद - फोटो : Narnol
नांगल चौधरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान और पीटीआई का स्थानांतरण होने के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने मंगलवार को स्कूल पर ताला जड़ दिया और बाहर धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुबह साढ़े सात बजे ही स्कूल के बाहर एकत्रित होने लगे थे। इसके बाद उन्होंने ताला बंद कर गेट के बाहर प्रदर्शन किया। बच्चे भी प्रदर्शन में भाग लेेकर अध्यापकों की नियुक्ति की मांग करने लगे। लगभग डेढ़ घंटे तक स्कूल की तालाबंदी रही। सूचना पाकर जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्या जानी। ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमानियां में सैकड़ों विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। छठी से दसवीं तक के विज्ञान अध्यापक और पीटीआई का भी तबादला कर दिया है। उन्होंने बताया कि कल से खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो जाएगी। बच्चों का पीटीआई द्वारा अच्छा अभ्यास करवाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पीटीआई का तबादला होने से बच्चे काफी दु:खी हैं। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विज्ञान का अध्यापक जल्द आ जाएगा तथा उसी पीटीआई को तीन दिन डेपुटेशन पर लगा दिया जाएगा। इसके लिए उनको शिक्षा विभाग के निदेशक से अनुमति लेनी होगी। जिला शिक्षा अधिकारी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने ताला खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed