फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers from 40 villages performed havan at the protest site

Mahendragarh-Narnaul News: 40 गांवों के ग्रामीणों ने धरना स्थल पर किया हवन

Tue, 12 Mar 2024 12:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 12 Mar 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Villagers from 40 villages performed havan at the protest site
कनीना। गांव सेहलंग-बाघोत से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर कट की मांग को लेकर धरने को एक साल का समय पूरा हो गया है। सोमवार को 40 गांवों के गणमान्य लोगों ने धरना स्थल पर हवन कर जल्द काम शुरू कराने की मांग की। लोगों का कहना है कि जल्द काम शुरू नहीं होता है तो आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर यादव सभा एवं आर्य समाज के गणमान्य जनों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया। धरने कि अध्यक्षता कर रहे मास्टर विजय सिंह सेहलंग ने बताया कि केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उन्हें कट को लेकर आश्वासन दे चुके हैं, लेकिन एक साल का समय बीतने के बावजूद भी कट को लेकर कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन

वेद प्रचार मंडल के प्रधान डॉ. डॉ. प्रेमराज आर्य, यादव सभा के प्रधान अभयराम यादव, भूपेंद्र सिंह आर्य, रंगराव सिंह आर्य, पंडित इंद्रलाल आर्य, सरपंच बलवान सिंह आर्य सहित आसपास के 40 गांवों के सरपंच व लोगों ने आहुति डाली। धरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन ने कहा कि कि धरने को चलते 365 दिन हो गए है। कट की घोषणा की हुई है लेकिन काम शुरू न होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। यदि केंद्र सरकार कट के काम में देरी करती है तो आगामी चुनावों में सरकार का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच हरिओम पोता, सरपंच सुरेश झाड़ली, सरपंच वीरपाल स्याणा, सरपंच दलबीर सिंह दलवा चिड़िया, नहरू मुनि मालड़ा, महावीर प्रसाद बवाना, बुधराम आर्य सीहोर, कप्तान सुरेंद्र सिंह आर्य रसूलपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed