{"_id":"681ba70f0c38133d8309ced6","slug":"villagers-demonstrated-for-stopping-of-express-trains-narnol-news-c-203-1-sroh1011-116952-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 08 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:73- कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रैस गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर प्रदर्शन क
कनीना। कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर उपमंडल के स्याणा गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी अतरलाल ने किया।
ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर रेलवे के खिलाफ नारेबाजी की। अतरलाल ने कहा कि रेल मंत्रालय से बार-बार मांग के बाद भी कनीना खास रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव नहीं होने से लोगों में भारी रोष है। ठहराव के लिए लोगों को आंदोलन और प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से दिन के समय आने वाली दिल्ली से जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 22421, 22422, दिल्ली से बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 22471, 22472। दिल्ली से सीकर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14713, 14714। रात को आने वाली दिल्ली बीकानेर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 12457, 12458, दिल्ली जोधपुर एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 22481, 22482 का तत्काल कनीना रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की मांग की है। लोगों ने चेतावनी देते हुए 11 मई तक उक्त एक्सप्रेस गाड़ियों का कनीना खास रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने की अधिसूचना जारी नहीं की तो इलाके के लोग कनीना रेलवे स्टेशन पर 16 मई को महापंचायत कर धरना प्रदर्शन और रेल रोको आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस अवसर पर विक्रम पंच, विजय सिंह नंबरदार, सत्यवान नंबरदार, हवलदार रणधीर सिंह, मास्टर सोमदत, लालचंद, बृजमोहन, कालूराम, नीरज, मंजीत, औमप्रकाश, गजेसिंह, महावीर सिंह, राहुल, मामन, सुरेंद्र, कंवरसिंह, रामफल मौजूद रहे।