फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Villagers continue to protest on toll for the second day

टोल पर दूसरे दिन भी ग्रामीणों का धरना रहा जारी

Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Villagers continue to protest on toll for the second day
15 किलोमीटर तक के गांवों के निजी वाहनों को टोल फ्री करने की मांग को लेकर ग्रामीणों का टोल प्लाजा पर रविवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। ग्रामीण अपनी मांग को लेकर सुबह से सांय तक धरना स्थल पर बैठे रहे। इससे टोल कारिंदों व प्रशासन कि ओर से समस्या समाधान का कोई बीच का रास्ता नही निकल पाया। टोल कंपनी की मनमानी से परेशान ग्रामीणों ने कहा कि पहले तो उन्होंने सड़क निर्माण के लिए अपनी कीमती जमीन सरकार को दी। अब सड़क निर्माण बनने के बाद उनके लिए सुविधा की बजाय दुविधा बनकर रह गया है। ग्रामीणों का आरोप था कि कंपनी कारिदें टोल पर अपनी मनमर्जी से वसूली कर रहे है। रात को हालात ओर भी बदतर हो जाते है। उन्होंने कहा कि नांगल चौधरी खंड का जिला मुख्यालय नारनौल है। इससे प्रतिदिन लोगों का जिला मुख्यालय जरूरी काम से आनाजाना होता है। ऐसे में कंपनी द्वारा खंड स्तर के गांवों से टोल वसूलना जायज नही है। प्रशासन व कंपनी कारिंदे ग्रामीणों के धैर्य की परीक्षा ना ले। उनकी मांग पूरी नही होने पर आंदोलन विस्तृत रूप ले सकता है। इससे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से नायब तहसीलदार को सौंपे गए मांग पत्र पर अविलंब विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed